Punjab Assembly Special Session: जसविंदर भल्ला सहित कई दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज (26 सितंबर) से शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

दिवंगत हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

सत्र के दौरान जिन हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें शामिल हैं:

  • सरदार हरमेल सिंह टौहड़ा (पूर्व मंत्री)
  • रघुबीर सिंह
  • भानु प्रताप सिंह मनकोटिया (लेफ्टिनेंट कर्नल)
  • शहीद दलजीत सिंह (एएलडी)
  • शहीद रिंकू सिंह (लांसनायक)
  • शहीद प्रितपाल सिंह (लांसनायक)
  • हरमिंदर सिंह (सिपाही)
  • जसविंदर सिंह भल्ला (प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन)
  • चरणजीत आहूजा (संगीतकार)

इसके अलावा, पंजाब में आई बाढ़ के दौरान दिवंगत हुए आम नागरिकों और भाजपा नेता अश्विनी शर्मा के भाई राम प्रसाद शर्मा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।

सदन में रखा गया मौन

सभी दिवंगत आत्माओं की याद में सदन में कुछ देर का मौन रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बाढ़ पर होगा बड़ा विमर्श

गौरतलब है कि यह विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ और उससे हुए व्यापक नुकसान पर चर्चा इस सत्र का मुख्य एजेंडा होगा। माना जा रहा है कि विपक्षी दल राहत एवं बचाव कार्यों और सरकार की तैयारियों को लेकर सदन में हंगामा भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *