Punjab Congress: राजा वड़िंग ने X बायो में लिखा ‘पूर्व अध्यक्ष’

Punjab Congress में हलचल तेज, राजा वड़िंग ने X बायो में लिखा ‘पूर्व अध्यक्ष’

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के बायो में खुद को ‘पंजाब कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष’ लिखा है। उनके इस बदलाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

इस्तीफे की चर्चाओं के बीच बदला सोशल मीडिया बायो

राजा वड़िंग के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं देर रात से ही चल रही थीं। इसी बीच उनके X अकाउंट के बायो में ‘पूर्व अध्यक्ष’ लिखे जाने को महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, केवल सोशल मीडिया बायो में बदलाव के आधार पर इस्तीफे या पद से हटाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

PunjabKesari

पंजाब कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रधान

राजनीतिक चर्चाओं के बीच यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। हालांकि, राजा वड़िंग की जगह किस नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है।

आधिकारिक घोषणा पर टिकी नजरें

राजा वड़िंग के सोशल मीडिया बायो में बदलाव के बाद पंजाब की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। अब सबकी नजरें कांग्रेस हाईकमान के अगले कदम और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *