पंजाब में कड़ाके की ठंड, 2 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी
Punjabi Doordarshan | पंजाब डेस्क
पंजाब में धुंध और कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जनजीवन पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान एस.बी.एस. नगर में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, नव वर्ष का आगमन यैलो अलर्ट के बीच होगा, जबकि 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में 2 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी रहेगा।
अगले दो दिन सर्द हवाएं चलने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।
न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार दर्ज की गई:
- बठिंडा: 4.2°C
- गुरदासपुर: 4.3°C
- होशियारपुर: 5.4°C
- मानसा: 6.3°C
वहीं अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
- होशियारपुर: 14.2°C
- श्री आनंदपुर साहिब: 15.3°C
- लुधियाना: 17.2°C
दोपहर के समय हल्की धूप जरूर नजर आई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई।
कोहरे से राहत नहीं, हाईवे पर बढ़ी परेशानी
फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। शाम के समय शहरों के अंदरूनी इलाकों में धुंध कुछ कम जरूर रही, लेकिन हाईवे और बाहरी क्षेत्रों में कोहरा अपने पूरे असर में देखने को मिला। सुबह के समय घना कोहरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

