सलमान खान ने पंजाबियों के लिए कही ऐसी बात, वायरल हुआ Video

 

सलमान खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाई गुहार

भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के सभी 23 जिले प्रभावित हुए हैं। हजारों गांव पानी में डूबे हुए हैं, लाखों लोग बेघर हो गए हैं और किसानों की फसलें व घर तबाह हो चुके हैं।

इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस के मंच से पंजाब के हालात पर चिंता जताई और देशवासियों से मदद की अपील की।

सलमान खान ने कही भावुक बात

सलमान खान ने शो पर कहा –

“जो किसान हमारे लिए अनाज उगाते हैं, आज उनके पास रहने के लिए छत नहीं है। बाढ़ में उनके घर बह गए और कई गिर गए। यही वह कौम है, जो पूरी दुनिया में अपनी सेवा भावना, लंगर और निस्वार्थ मदद के लिए जानी जाती है। पिछले 100 सालों से इस कौम ने किसी को भी भूखा वापस नहीं लौटने दिया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी उनका साथ दें।”

बॉलीवुड से मिल रहा है समर्थन

सलमान खान से पहले अभिनेता अक्षय कुमार भी मदद के लिए आगे आए थे और उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 5 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया था।
वहीं, राज्य में NDRF और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पंजाब के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *