मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा बीते दिन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है।
फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
फोर्टिस मोहाली द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राजवीर जवंदा की हालत अभी भी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी देखरेख के लिए न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर की स्पेशलिस्ट टीम तैनात की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि गायक की सेहत पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
CM भगवंत मान पहुंचे अस्पताल
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से राजवीर जवंदा की सेहत के बारे में जानकारी ली। पूरे पंजाब और संगीत जगत में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।