पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बन गए हैं।
2008 में बने थे पहली बार प्रधान
बागी नेताओं से की वापस आने की अपील
लगातार 16 सालों तक प्रधान रहने के बाद एक बार फिर से उन्होंने प्रधान चुना गया है। प्रधान पद की अवधि 5 साल तक होती है, यानी अगले 5 साल तक सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बने रहेंगे।
प्रधान बनने के बाद सुखबीर बादल ने अपने संबोधन में बागी घुट के नाराज चल रहे अकाली नेताओं से वापस लौट आने की मांग की है।
भाजपा पर बोला हमला
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने दल में विभाजन कर केंद्र में सत्ता की बागडोर हासिल की। उन्होंने कहा कि गद्दारों के कारण ही भाजपा ने दिल्ली कमेटी, हजूर साहब कमेटी को तोड़ दिया।
विपक्षी पार्टियों ने तो दिसंबर 2024 के दौरान जत्थेदारों को भी अपने दबाव में ले लिया था और अकाल तख्त पर कब्जे का प्रयास किया था। सुखबीर बादल ने वर्करों से 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार लाने का आह्वान किया है।
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल?
सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। उन्होंने कई विधानसभा चुनावों के दरमियां पार्टी की कमान संभाली है। हाल के वर्षों में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘राजग’ से बाहर निकलने के बाद उन्होंने पार्टी को फिर संभाला है। राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल पार्टी के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर की जगह लेंगे।