द ग्रेट खली मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिले, इंसाफ मोर्चे को दिया समर्थन

द ग्रेट खली मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिले, बोले- उनकी हत्या से पंजाब को बड़ा नुकसान

विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली शनिवार को मानसा पहुंचे और दिवंगत नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि झोटा की हत्या से पूरे पंजाब को बड़ा नुकसान हुआ है।

परविंदर झोटा की हत्या के बाद 13 अक्टूबर से मानसा में इंसाफ मोर्चा चल रहा है। इस दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने परिवार से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है।

‘पंजाब की जवानी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे झोटा’

परिवार को सांत्वना देते हुए द ग्रेट खली ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। वह नशे के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रहे थे।

खली ने कहा कि ऐसे साहसी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किया जाना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने झोटा के परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

झोटा के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा

द ग्रेट खली ने दिवंगत परविंदर सिंह झोटा की आत्मा की शांति के लिए वाहेगुरु से अरदास की। उन्होंने कहा कि समाज और पंजाब के लिए झोटा ने जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

गौरतलब है कि झोटा की हत्या के बाद से ही परिवार और समर्थक इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इंसाफ मोर्चे में लगातार लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *