पोप को हुआ था निमोनिया
वेटिकन ने टीवी पर बताया
कार्डिनल केविन फैरेल ने आज वेटिकन के टीवी चैनल पर पोप के निधन की घोषणा की। फेरेल ने कहा,

प्रांसिस पोप के जीवन के महत्वपूर्ण क्षण
- जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो का जन्म 17 दिसंबर, 1936 को हुआ था।
- 1969 में जेसुइट ऑर्डर में पुजारी नियुक्त किया गया था।
- 1973-79 तक वे अर्जेंटीना में शीर्ष नेता थे।
- 1992 में ब्यूनस आयर्स के सहायक बिशप और 1998 में शहर के आर्कबिशप बने।
- 2001 में पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा कार्डिनल बनाया गया था।
- मार्च 2013 में एक कॉन्क्लेव में पोप चुना गया था।
- 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे।
- उन्होंने पोप के कई पारंपरिक दिखावे को त्याग दिया।
- अपोस्टोलिक पैलेस में भव्य पोप अपार्टमेंट के बजाय आधुनिक वेटिकन गेस्ट हाउस में रहना पसंद किया।
- फ्रांसिस ने इटली के बाहर 47 यात्राएं कीं।
- 65 से अधिक राज्यों और क्षेत्रों का दौरा किया।
- 465,000 KM से अधिक की यात्रा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की तत्पर से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।
हमेशा कमजोर लोगों के साथ खड़े रहे: मैक्रों
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि पोप फ्रांसिस ने अपने पूरे कार्यकाल में हमेशा कमजोर लोगों का पक्ष लिया है और उन्होंने यह कार्य बहुत विनम्रता के साथ किया। मैक्रों ने संवाददाताओं से कहा, “युद्ध और क्रूरता के इस समय में उनके मन में दूसरों के लिए सबसे कमजोर लोगों के लिए संवेदना थी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि पोप फ्रांसिस के निधन की खबर बहुत दुखद है। मेलोनी ने एक बयान में कहा कि मुझे उनसे सलाह और शिक्षा मिलने का सौभाग्य प्राप्त है। हम दुख से भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हैं।
जर्मनी के चांसलर ने कहा कि पोप फ्रांसिस को समाज के सबसे कमजोर लोगों के प्रति अथक प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। वे विनम्रता और ईश्वर की दया में विश्वास से प्रेरित थे।
इज़राइल के राष्ट्रपति ने शोक संवेदना में कहा कि गहरी आस्था और असीम करुणा के व्यक्ति थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों के उत्थान और दुनिया में शांति का आह्वान करने के लिए समर्पित कर दिया। मुझे सच में उम्मीद है कि मध्य पूर्व में शांति और (गाजा में) बंधकों की सुरक्षित वापसी के लिए उनकी प्रार्थनाओं का जल्द ही जवाब मिलेगा।
पोप फ्रांसिस का निधन दुनिया के लिए क्षति
पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने सोमवार को कहा कि पोप फ्रांसिस का निधन न केवल ईसाइयों के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत पोप के सम्मान में पूर्वी तिमोर में झंडे एक सप्ताह तक आधे झुके रहेंगे।