पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के समय वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, हालत नाज़ुक
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि राजवीर जवंदा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नज़र रख रही है। सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।
फैंस की दुआएं और इंडस्ट्री में चिंता
राजवीर जवंदा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद हैं। इस घटना के बाद पंजाबी संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है।
राजवीर जवंदा अपनी हिट गीतों और दमदार लाइव परफॉर्मेंस के जरिए युवाओं के बीच खास पहचान रखते हैं। यही कारण है कि उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री दोनों स्तब्ध हैं।