पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के प्रशंसकों के लिए एक भावुक लेकिन बड़ी खबर सामने आई है। उनकी आखिरी फिल्म ‘यमला’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 28 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस जानकारी की पुष्टि राजवीर जवंदा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा की गई। उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया, जिसके बाद से ही प्रशंसकों में उत्साह और भावुकता दोनों देखने को मिल रही है।

राजवीर जवंदा की दुखद मौत से अभी भी सदमे में फैंस
कुछ समय पहले राजवीर जवंदा एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। उनके असामयिक निधन ने पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डूबो दिया था।
फैंस के लिए विशेष पल होगी यह रिलीज
फिल्म यमला की रिलीज उनके चाहने वालों के लिए एक खास और भावुक अवसर होगी, क्योंकि यह फिल्म उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका देगी।
प्रशंसकों के अनुसार राजवीर जवंदा की अंतिम प्रस्तुति उनके कला-प्रेम और समर्पण की याद दिलाएगी।

