कांग्रेस को बड़ा झटका: जालंधर की कौंसलर परमजीत कौर और हरपाल मिंटू AAP में शामिल
Punjabi Doordarshan | जालंधर | 26 दिसंबर 2025
जालंधर की सियासत में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला, जब जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 की कौंसलर परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम से नगर निगम की राजनीति में समीकरण बदलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

मेयर चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश
यह फैसला मेयर चुनाव से ठीक पहले लिया गया है, जिससे इस बदलाव को और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुबह से ही इन नेताओं के AAP में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं, जिस पर दोपहर बाद औपचारिक मुहर लग गई।
AAP नेताओं ने किया स्वागत
आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला जालंधर सेंट्रल की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

कांग्रेस खेमे में हलचल
इस राजनीतिक बदलाव के बाद कांग्रेस खेमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी नेतृत्व इस फैसले को नगर निगम चुनावों के लिए बड़ा झटका मान रहा है।

