Punjab Government Gift: तरनतारन वासियों को बड़ा तोहफा, 161 लाख के 14 विकास प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Punjab Government Gift: तरनतारन वासियों को बड़ा तोहफा, 161 लाख के 14 विकास प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

तरनतारन | Punjabi Doordarshan ब्यूरो

पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों के बुनियादी ढांचे को दोबारा मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने तरनतारन जिले को बड़ी सौगात दी है। रंगला पंजाब सोसाइटी द्वारा संचालित मिशन चढ़दीकला के तहत जिले में 161 लाख रुपये की लागत से 14 विकास परियोजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर तरनतारन राहुल (IAS) ने बताया कि ये सभी प्रोजेक्ट्स CSR और नॉन-CSR कैटेगरी के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।

 CSR कैटेगरी के अंतर्गत मंजूर कार्य

गांव परियोजना राशि
ठठियां खुर्द सरकारी स्कूल बाउंड्री वॉल ₹24 लाख
रायपुर बलिम सरकारी प्राइमरी स्कूल रेनोवेशन ₹21 लाख
नंदपुर आंगनवाड़ी सेंटर ₹10 लाख
लालपुर आंगनवाड़ी सेंटर ₹10 लाख
तूर आंगनवाड़ी सेंटर ₹10 लाख
रसूलपुर कलां धर्मशाला ₹5 लाख
आसल उत्ताड़ डिफेंस ड्रेन सड़क ₹5 लाख
भूसे सरकारी स्कूल ₹18 लाख
बुर्ज धर्मशाला ₹20 लाख

 नॉन-CSR कैटेगरी के प्रोजेक्ट्स

गांव परियोजना राशि
बनवालीपुर एससी श्मशान घाट ₹6 लाख
मुंडा श्मशान घाट ₹8 लाख
गुजरपुर श्मशान घाट ₹6 लाख
ढुडियावाला श्मशान घाट ₹8 लाख

 28 फरवरी 2026 तक पूरा होगा काम

डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि सभी स्वीकृत कार्यों को 28 फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही मिशन चढ़दीकला के तहत जिले में 108 लाख रुपये की लागत से 13 और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई है, जिन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *