चांदी ₹2.45 लाख के ऑल टाइम हाई पर, सोना ₹1.37 लाख के करीब; निवेशकों में उत्साह
नई दिल्ली | Punjabi Doordarshan
देश के बुलियन बाजार में आज ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। 6 जनवरी 2026 को चांदी ने अब तक का ऑल टाइम हाई छू लिया।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत ₹7,725 बढ़कर ₹2,44,788 पहुंच गई।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹741 की तेजी के साथ ₹1,36,909 हो गया है। इससे पहले सोना 29 दिसंबर 2025 को ₹1,38,161 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है।
2025 में रिकॉर्ड तेजी
| धातु | 31 Dec 2024 | 31 Dec 2025 | बढ़त |
|---|---|---|---|
| सोना (10g) | ₹76,162 | ₹1,33,195 | ₹57,033 (75%) |
| चांदी (1kg) | ₹86,017 | ₹2,30,420 | ₹1,44,403 (167%) |
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण
- डॉलर कमजोर – अमेरिकी ब्याज दर घटने से गोल्ड की होल्डिंग कॉस्ट घटी।
- जियोपॉलिटिकल तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता से सेफ हेवन डिमांड बढ़ी।
- रिजर्व बैंक खरीदारी – चीन समेत कई देश सालभर में 900 टन से ज्यादा सोना खरीद चुके हैं।
चांदी में तेजी के 3 बड़े कारण
- इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में भारी खपत।
- अमेरिकी टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियों ने भारी स्टॉक जमा किया।
- मैन्युफैक्चरिंग होड़ – सप्लाई रुकने के डर से अग्रिम खरीदारी।
आगे क्या रहेगा भाव?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार,
- चांदी इस साल ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
- सोना साल के अंत तक ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
यह तेजी सिर्फ निवेशकों के लिए नहीं बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही है।

