गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का पंजाब दौरा, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, पंजाब को मिले दो अहम तोहफे

पंजाब डेस्क, Punjabi Dordarshan
गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पंजाब को दो महत्वपूर्ण विकास से जुड़ी सौगातें दीं। अपने पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने एक अहम घोषणा करते हुए एयरपोर्ट का नाम बदल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की घोषणा की और इसका औपचारिक उद्घाटन भी किया। यह फैसला गुरु रविदास महाराज के सम्मान और उनकी शिक्षाओं को समर्पित बताया गया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जालंधर से लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu, पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann सहित कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने इस दौरे को सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व से जुड़ा बताते हुए कहा कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लिए गए ये फैसले पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगे। वहीं हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राज्यभर में खासा उत्साह देखा गया और इसे पंजाब के लिए एक महत्वपूर्ण विकासात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *