AAP सरपंच हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, DSP और SHO सस्पेंड
पंजाब डेस्क: तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच की हत्या के बाद पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। मामले में लापरवाही को लेकर दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ सरहाली गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सुरक्षा के उचित इंतजाम न करने के कारण दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
शादी समारोह में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि तरनतारन जिले के गांव ठठियां महंतां के 45 वर्षीय सरपंच हरभिंदर सिंह, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान एक अज्ञात हमलावर ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। सरकार द्वारा की गई यह कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

