सपना रह गया अधूरा: इटली रवाना होने से पहले फ्लाइट में यात्री की मौत
टांडा उड़मुड़: विदेश में बसे बच्चों से मिलने का सपना उस वक्त अधूरा रह गया, जब दिल्ली से इटली जा रही फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मूनक क्षेत्र निवासी परगन सिंह (66 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, परगन सिंह अपनी पत्नी गुरदीप कौर के साथ बच्चों से मिलने Italy जा रहे थे। दोनों फ्लाइट में सवार हो चुके थे, तभी कुछ देर बाद परगन सिंह बेहोश हो गए। विमान में मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ ने जांच की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि यह यात्रा लंबे समय से तय थी और परिवार में सभी इसके लिए उत्साहित थे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आवश्यक कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को गांव मूनक खुर्द लाया गया।
घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

