“ये सिर्फ ट्रेलर था…” तरनतारन सरपंच हत्याकांड में गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी | Punjabi Doordarshan

ये सिर्फ ट्रेलर था… सरपंच हत्याकांड में गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, वायरल पोस्ट से मची सनसनी

 

पंजाब डेस्क: Tarn Taran में हुए आम आदमी पार्टी के सरपंच हत्याकांड को लेकर एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर Lakhbir Landa ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू फार्म पैलेस में हुए सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या उसी गैंग द्वारा की गई है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि यह वारदात केवल “ट्रेलर” थी और आगे इससे भी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पोस्ट में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

कैसे हुई सरपंच की हत्या

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को सरपंच हरबरिंदर सिंह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए सिद्धू फार्म हाउस पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान स्टेज पर नाचने के बाद जब वे पास में रखे सोफे पर बैठ गए, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट किस अकाउंट से और कहां से जारी की गई। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सरपंच हत्याकांड और गैंगस्टर की धमकी भरी पोस्ट के बाद तरनतारन समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

 

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *