Nooran Sisters के पिता उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत गंभीर, जालंधर में अस्पताल में भर्ती

मशहूर सूफी गायिका Nooran Sisters के पिता उस्ताद गुलशन मीर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जालंधर: पंजाब की मशहूर सूफी गायिका Nooran Sisters के पिता और प्रख्यात उस्ताद Gulshan Mir की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से जालंधर के एक किडनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, उस्ताद गुलशन मीर लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिसके चलते उनकी किडनी प्रभावित हो गई। बेटी रीतू नूरां ने बताया कि किडनी से जुड़ी समस्या पिछले करीब दो वर्षों से बनी हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

चिकित्सकों के मुताबिक, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके शरीर में स्टंट डाला गया है। फिलहाल संक्रमण अधिक होने के कारण ट्रांसप्लांट संभव नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण कम होने के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत को लेकर संगीत जगत और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। कई कलाकारों और चाहने वालों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *