Punjab: घरेलू रंजिश में पुलिस कर्मी की हत्या, लोहे की रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट

Punjabi Doordarshan | अमृतसर डेस्क

राजासांसी:
अमृतसर जिले के थाना राजासांसी के अंतर्गत आने वाले गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते एक पुलिस कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

ड्यूटी से लौटे थे घर

मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गुरदासपुर में तैनात डीएसपी मनिंदर सिंह के साथ सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही ड्यूटी से अपने घर लौटा था।

घर में घुसकर किया हमला

मृतक की पत्नी हरजीत कौर के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि बलराज सिंह अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर घर पहुंचा और आते ही मारपीट शुरू कर दी।

हमले में शामिल लोगों में बलराज सिंह, उसका भाई, बेटा चन्नप्रीत सिंह, पत्नी कोमल और अन्य लोग बताए जा रहे हैं।

लोहे की रॉड से किया वार

मारपीट के दौरान जगजीत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घायल जगजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *