जीरकपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद अब घरेलू रसोई गैस को लेकर भी लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है।
बुकिंग के लिए मची होड़
जानकारी के मुताबिक शहर की गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 7,000 से अधिक पहुंच चुकी है। कई लोग पहले से ही सिलेंडर बुक कराने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला ऑनलाइन सिस्टम भी सुबह करीब 10 बजे तक ओवरलोड हो जाता है, जिससे बाद में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉल नंबर भी हो रहा ओवरलोड
कुलविंदर सिंह के अनुसार गैस बुकिंग के लिए जारी सरकारी नंबर 8454955555 पर बहुत ज्यादा कॉल आने के कारण वह भी कई बार काम करना बंद कर देता है।
उनका कहना है कि लोगों में घबराहट की वजह से एक ही समय में बड़ी संख्या में बुकिंग हो रही है।
डिलीवरी में लग सकते हैं 8-10 दिन
गैस एजेंसियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में एक सिलेंडर की डिलीवरी में करीब 8 से 10 दिन लग सकते हैं। हालांकि सरकार की तरफ से यह निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू गैस की सप्लाई में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
होटल इंडस्ट्री पर भी असर
गैस की कमी का असर होटल इंडस्ट्री पर भी पड़ने लगा है।
Hotel Radisson Zirakpur के एमडी मुनीश अग्रवाल के मुताबिक कुकिंग गैस की कमी के कारण कई होटलों ने छोटी पार्टियों और इवेंट्स की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी है।
इसके अलावा जिन डिश को बनाने में ज्यादा गैस लगती है, उन्हें भी फिलहाल मेन्यू से हटाया जा रहा है।

