गुरदासपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए युवक रणजीत सिंह की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसकी मौत गोली लगने से हुई थी।
परिजनों ने लगाए थे पुलिस पर आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि रणजीत सिंह की मौत पुलिस टॉर्चर के कारण हुई है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई और रिपोर्ट में पुलिस यातना से मौत होने के दावे को खारिज कर दिया गया है।
जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी
इस मामले को लेकर पुलिस की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया फिलहाल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

