नूरां सिस्टर्स के पिता की हालत गंभीर, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 लाख की जरूरत

पंजाबी दूरदर्शन | विशेष रिपोर्ट

पंजाब डेस्क: पंजाब की मशहूर सूफी गायिका जोड़ी Nooran Sisters के परिवार से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। उनके पिता और उस्ताद Gulshan Mir की तबीयत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

दोनों किडनी फेल, हालत गंभीर

परिवार के अनुसार, गुलशन मीर की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं और पहले उनका डायलिसिस चल रहा था।

 

PunjabKesari

ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि अब उनकी जान बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट ही एकमात्र उपाय है। इस पूरे इलाज और सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

परिवार ने लगाई मदद की गुहार

गुलशन मीर के बेटे साहिल मीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि परिवार इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और इलाज के लिए तुरंत सहायता की जरूरत है।

साहिल मीर ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस मुश्किल समय में मदद करेगा, उसका सहयोग भविष्य में लौटाने का प्रयास किया जाएगा।

 

PunjabKesari

संपर्क कर सकते हैं यहां

परिवार ने मदद के लिए संपर्क नंबर भी साझा किए हैं:

  • 80900-31100
  • 98883-19499

प्रशंसकों से समर्थन की अपील

नूरां सिस्टर्स के प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों से अपील की जा रही है कि वे इस कठिन समय में परिवार का साथ दें, ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *