अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

Punjabi Doordarshan | पंजाब

अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में लगी आग

Gurdwara Baba Deep Singh Ji Shaheed Ganj Sahib में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए टेंट में लगी, जिसे भीषण गर्मी से बचाव के लिए लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही टेंट ने तेजी से लपटें पकड़ लीं, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों में हड़कंप मच गया।

सेवादारों और संगत ने मिलकर पाया आग पर काबू

घटना के तुरंत बाद गुरुद्वारे के सेवादार और संगत आग बुझाने में जुट गए। पानी की बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लोगों की तत्परता के चलते कुछ ही समय में आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

4 दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इसी गुरुद्वारे में चार दिन पहले लंगर हॉल की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। उस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि करीब 9 श्रद्धालु घायल हुए थे।

लगातार दूसरी घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

प्रबंधन ने शुरू की व्यवस्थाएं बहाल करने की प्रक्रिया

आग बुझने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत जले हुए टेंट को हटाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही नए टेंट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रबंधन की ओर से कहा गया कि संगत की सुविधा और गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए जल्द सभी व्यवस्थाएं सामान्य कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *