Punjab News: फिरोजपुर के शेरा ने Power Slap में WWE के पूर्व चैंपियन Jack Swagger को किया नॉकआउट

पंजाब के शेरा का विदेश में धमाका, एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन Jack Swagger को किया नॉकआउट

पंजाब डेस्क: पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले रेसलर अमनप्रीत सिंह ‘शेरा’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए Power Slap प्रतियोगिता में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन Jake Swagger को नॉकआउट कर बड़ी जीत हासिल की है। शेरा की इस उपलब्धि के बाद पंजाब सहित पूरे देश में उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है।

तीसरे राउंड में पलटा मुकाबला

जानकारी के अनुसार मुकाबले के शुरुआती दो राउंड में जैक हेजर बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि तीसरे राउंड में शेरा ने जोरदार थप्पड़ लगाया, जिसके बाद हेजर संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद वह मुकाबला जारी नहीं रख सके और निर्णायकों ने शेरा को विजेता घोषित कर दिया।

जीत का अलग अंदाज में मनाया जश्न

मुकाबला जीतने के बाद अमनप्रीत सिंह शेरा ने उत्साह में अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई और दर्शकों का अभिवादन किया। उनकी जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां खेल प्रेमी और समर्थक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बना चुके हैं पहचान

अमनप्रीत सिंह शेरा इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित प्रोफेशनल रेसलिंग मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वह TNA Wrestling, WWE, NXT और OVW Heavyweight जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे हैं और अपनी दमदार शैली के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब और भारत का बढ़ाया मान

शेरा की इस जीत को खेल जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियों और प्रशंसकों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *