पंजाब में आज (शुक्रवार) से प्रदेश के सीएम सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। एक के बाद एक आज सीएम मान के तीन कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम नवांशहर में, फिर जालंधर और लुधियाना में है। जालंधर और नवांशहर में हुए कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ शपथ ली और पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ यात्रा शुरू की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि, अगर घर में कोई नशा करता है तो सबसे ज्यादा नुकसान महिला को ही होता है। हमें करीब दो से ढ़ाई साल लग गए हैं कि इसकी रूपरेखा बनाने में। इसे लेकर हमने ग्राउंड लेवल पर काम किया। नशा छुड़वाने के लिए शुरू से लेकर अंत तक के इंतजाम किए गए।
सीएम मान ने आगे कहा कि, हम पंजाब के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रहे हैं। अब तो सरकारी स्कूलों में भी दाखिला मिलना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर भगवंत मान ने नवांशहर में एक शानदार स्टेडियम बनाने की घोषणा की, ताकि गांवों से भी बच्चे यहां आकर खेल सकें।
सीएम बोले- नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दो, बाकी काम हमारा
जालंधर के फिल्लौर स्थित गांव लखनपाल में पंजाब के सीएम भगंवत मान का ये कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सीएम मान ने कहा- बादलों के घरों जाकर नहरों का पानी खत्म होता था। आज पंजाब का एक एक दुबका पानी पंजाब के लिए यूज हो रहा है। इसकी सुरक्षा हमें करनी होगी। हमारे यहां पर पानी के लिए कत्ल हो जाया करते हैं। पानी भी बचाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे भी। पंजाब में एक एक घरों तीन तीन नौजवानों को भी नौकरियां मिलीं हैं।
अगर आपके गांवों में कोई नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को बताओ, बाकी काम हमारा है। गांवों से कोई भी नशा बेचने वाले की जमानत न देने जाए। पंजाब के गई गांवों ऐसे हैं, जहां से नशा तस्कर जा चुके हैं। पंजाब पुलिस ने कल तरन-तारन में 85 किलो हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने इसे पकड़ कर राज्य में नशा खत्म करने को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है।
सीएम मान ने कहा- पंजाब में हर गांव तक हर सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य
सीएम मान आगे बोले- पंजाब के हर गांवों में ग्राउंडें, पानी और शहर तक आने के लिए सड़कों के इंतजाम सरकार जल्द से जल्द कर रही है। गांव के लोग हमें आइडिया दे रहे हैं, जो काम हो सकता है, उसे तुरंत प्रभाव से करवाया जाता है। अगर गांव में कोई भी प्रगति का काम होने वाला है, तो हम तुरंत उसे करवाएंगे।
सीएम मान कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि पंजाब का खजाना खाली है। गांव के लोग खुद नशा खत्म करने के लिए आगे बढ़े और खुद ठीकरी परहा लगाना शुरू कर दिया। गांव के लोग जब पहरेदार बन गए, जब से नशा खत्म होने लगा।
सीएम मान बोले- पंजाब में पानी के लिए कत्ल हो जाते हैं
सीएम मान ने कहानी सुनाते हुए कहा- एक किसान पानी लगाने के लिए फावड़ा और घास काटने वाली कस्सी लेकर आता था। एक बार उससे किसी ने पूछा तो ऐसा क्यों करते है तो उसने बताया कि पानी के लिए हमें बाधित समय मिलता है। कहीं कोई एक आधा मिनट ऊपर नीचे हो जाए तो कस्सी काम आएगी।
इसलिए पंजाब में पानी के लिए कत्ल तक हुए हैं, हम पानी कैसे दे देंगे। हमने साइन नहीं किए, ना ही हमने कोई करार किया है, फिर आप कैसे पंजाब का पानी ले सकते हैं। सीएम मान ने कहा- धक्के से आप पंजाब का पानी नहीं ले सकते हैं, ऐसा नहीं चल सकता। पहले मिलता था, तो पहले वाले जा चुके हैं। उन्होंने कोई हिसाब नहीं रखा, इसलिए हम हर चीज का हिसाब रखते हैं।
इस संबंध में 2 से 4 मई को सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठक भी हुई। यह अभियान सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। इस अभियान में ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया जाएगा। सीएम भगवंत मान खुद आज इसकी शुरुआत करेंगे।
सीएम मान ने साझा की थी इस मुहिम की जानकारी
सीएम भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी साझा की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता।
इसीलिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था।