PM मोदी के बराबर सिद्धू मूसेवाला के सब्सक्राइबर, 4 साल में यूट्यूब पर जुड़े 19.8 मिलियन फॉलोअर्स

सिद्धू मूसेवाला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका स्टारडम और फैन फॉलोइंग लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो चुके हैं।

सब्सक्राइबर का आंकड़ा चौंकाने वाला

फिलहाल सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर 29.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चैनल पर 29.9 मिलियन सब्सक्राइबर दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि मूसेवाला की लोकप्रियता समय के साथ कम होने के बजाय और बढ़ी है।

हत्या के बाद भी लगातार बढ़ी लोकप्रियता

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइबर थे। इसके बाद चार वर्षों के भीतर उनके चैनल से लगभग 19.8 मिलियन नए सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं, जो किसी भी कलाकार के लिए असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है।

अनरिलीज्ड गानों ने जिंदा रखा क्रेज

मूसेवाला के माता-पिता समय-समय पर उनके अनरिलीज्ड गाने यूट्यूब पर रिलीज करते रहे हैं। अब तक हत्या के बाद 13 नए गाने सामने आ चुके हैं। परिवार का कहना है कि वे इन गानों के जरिए अपने बेटे की आवाज और विरासत को जिंदा रखना चाहते हैं।

फैंस के दिलों में आज भी जिंदा

सिद्धू मूसेवाला के गाने आज भी यूट्यूब ट्रेंडिंग में जगह बनाते हैं। उनके गीत, बोल और स्टाइल आज की युवा पीढ़ी में पहले की तरह ही लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें “लीजेंड”, “आवाज़ जो कभी नहीं मरेगी” जैसे शब्दों से याद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *