Ambala News: गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला, अंबाला के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में तनाव

अंबाला के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में विवाद के बाद तनाव

पंजाब डेस्क: हरियाणा के अंबाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

बताया जा रहा है कि मंड श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पाठी के पैर में चोट लगने के बाद बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी के पैर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ लोगों ने मंड की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, सुरक्षा बढ़ाई

सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। तनाव को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। विवाद की शुरुआत कैसे हुई और गाड़ी की चपेट में आने से पाठी को किस तरह चोट लगी, इसे लेकर पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *