अमृतपाल सिंह की गब्बर स्टाइल में वापसी, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठने से पहले किया भीड़ का अभिवादन

सांसद अमृतपाल सिंह की ‘गब्बर स्टाइल’ में वापसी, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठने से पहले भीड़ का किया अभिवादन; फ्लाइट में मुस्कुराते आए नजर

अमृतसर: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह करीब साढ़े तीन साल बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल से अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। उन्होंने शनिवार को अपनी दादी चरण कौर को अंतिम विदाई दी। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उन्हें गांव लेकर आई और अंतिम संस्कार के बाद तुरंत वापस ले गई।

अंतिम संस्कार के बाद जब पुलिस ने उन्हें बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में बैठाया तो अमृतपाल सिंह ने भीड़ की ओर हाथ उठाकर अभिवादन किया। उनका यह अंदाज अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर’ के स्टाइल से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद वह गाड़ी में बैठ गए और पुलिस उन्हें वापस ले गई।

अंतिम संस्कार के बाद तुरंत वापस ले गई पुलिस

अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल के तहत कुछ घंटों के लिए गांव आने की अनुमति मिली थी। पुलिस ने उन्हें करीब ढाई घंटे गांव में रखा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होते ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें वापस ले जाया गया।

फ्लाइट में मुस्कुराते नजर आए अमृतपाल

शनिवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम अमृतपाल सिंह को दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अमृतसर लेकर पहुंची। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेरकर रखा था। यात्रा के दौरान उनकी मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इससे पहले शुक्रवार, 20 नवंबर को उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया था। वहां उन्हें सेफ हाउस में रखा गया और फिर शनिवार सुबह अमृतसर पहुंचाया गया।

यात्रा के दौरान नहीं लगाई गई हथकड़ी

असम से पंजाब लाने के दौरान अमृतपाल सिंह को हथकड़ी नहीं लगाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले उनके चाचा को कस्टडी पैरोल के दौरान हथकड़ी लगाकर लाया गया था। अमृतपाल की यात्रा के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *