Gold Silver Price: सोने-चांदी के नए रेट जारी, 24 कैरेट सोना ₹1.56 लाख के पार; चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो

Gold Silver Price: सोने-चांदी के नए रेट जारी, 24 कैरेट सोना ₹1.56 लाख के पार; चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो

पंजाब डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सोमवार को सराफा बाजार से ताजा भाव सामने आए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। सोमवार को चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम सोने का भाव 528 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,239 रुपये पर आ गया।

इसी तरह चांदी के भाव में भी कमजोरी रही। MCX पर चांदी की कीमत 949 रुपये घटकर 2,36,709 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। Comex पर सोना 0.48 फीसदी गिरकर 4,455 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं चांदी की कीमत में करीब 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और यह 66.590 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती दिखी।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने-चांदी के दाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के अनुसार लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले स्थानीय सराफा बाजार का ताजा भाव जरूर जांच लें। आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क अलग से शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *