Punjab News: PM मोदी के जालंधर दौरे के चलते बसों के रूट डायवर्ट, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना जाने वाले यात्री ध्यान दें

PM मोदी के जालंधर दौरे के चलते बसों के रूट बदले, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना जाने वाले यात्री पढ़ें नई व्यवस्था

पंजाब डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई बस रूटों और भारी वाहनों के मार्गों में अस्थायी बदलाव किया है। प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था 17 जुलाई को रात 12:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लागू रहेगी।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने बस रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

जालंधर से अमृतसर जाने वाली बसें

जालंधर से अमृतसर जाने वाली बसों को कपूरथला और सुभानपुर के रास्ते अमृतसर भेजा जाएगा।

जालंधर से होशियारपुर जाने वाली बसें

होशियारपुर जाने वाली बसें नकोदर चौक – कपूरथला चौक – वेरका मिल्क प्लांट – पठानकोट चौक – किशनगढ़ – भोगपुर – बुलोवाल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

जालंधर से लुधियाना जाने वाली बसें

लुधियाना जाने वाली बसों को समरा चौक – 66 फुटी रोड – जमशेर – GNA चौक – हवेली – फगवाड़ा मार्ग से भेजा जाएगा।

पठानकोट-जालंधर रूट में भी बदलाव

पठानकोट से जालंधर आने और जालंधर से पठानकोट जाने वाली बसें पठानकोट चौक – मकसूदां चौक – वर्कशॉप चौक – कपूरथला चौक – नकोदर चौक होते हुए जालंधर बस स्टैंड पहुंचेंगी।

भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग

प्रशासन ने कंटेनर, ट्रक, टिप्पर और अन्य भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किए हैं।

लुधियाना से अमृतसर जाने वाला भारी ट्रैफिक

  • फगवाड़ा → सतनामपुरा → जंडियाला → नकोदर → कपूरथला → सुभानपुर → अमृतसर

लुधियाना से होशियारपुर/पठानकोट जाने वाला भारी ट्रैफिक

  • चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिजॉर्ट) → मेहटीआना → होशियारपुर → दसूहा → पठानकोट

मोगा से पठानकोट जाने वाला भारी ट्रैफिक

  • नकोदर → कपूरथला → सुभानपुर → नडाला → टांडा → पठानकोट

सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए यह अस्थायी ट्रैफिक और बस रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यात्रियों और वाहन चालकों से प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *