Punjab Summer Vacations: पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से 30 जून तक रहेंगे बंद
पंजाबी दूरदर्शन डेस्क | 30 मई 2026
पंजाब के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों की गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।
भीषण गर्मी को देखते हुए लंबे समय से अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही थी। लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।
इस फैसले के बाद राज्य के लाखों छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे एक महीने तक छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे।

