अमृतसर में 25 करोड़ की हेरोइन के साथ नाबालिग गिरफ्तार, BSF-पुलिस ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

पंजाब में 25 करोड़ की हेरोइन के साथ नाबालिग गिरफ्तार, BSF और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन; तस्करी नेटवर्क की तलाश शुरू

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सीमावर्ती गांव डललेके के इलाके से पकड़े गए नाबालिग के कब्जे से करीब 25 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और BSF ने एक स्कूटर और आईफोन भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार नाबालिग अमृतसर के चौगावा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

BSF और पुलिस ने मिलकर चलाया ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, BSF के अमृतसर सेक्टर की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाके में यह कार्रवाई की। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया गया और उसके पास से हेरोइन बरामद की गई।

तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच

नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।

पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *