पंजाब में 24 नवंबर को सरकारी छुट्टी, गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 24 नवंबर 2026, मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की है। इस दिन राज्यभर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाएगा। संगत बड़ी संख्या में गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचेगी।
24 नवंबर को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
प्रकाश पर्व के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।
नवंबर में पहले भी घोषित हुई थी सरकारी छुट्टी
इससे पहले 16 नवंबर को महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी। अब 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक और सरकारी अवकाश रहेगा।

